रतलाम में हवाओं ने कराया ठंड का अहसास:अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर पहुंचा, 2-3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबादी और आंधी का असर रतलाम में देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह मौसम तो खुला लेकिन हवाओं के कारण ठंड ने अपना अहसास एक बार फिर कर दिया है। हवाओं के कारण रात दिन व रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह व रात में ठंड है। दिन में गर्मी का अहसास है। बुधवार सुबह मौसम बदला। हवाओं के कारण एक बार फिर ठंड ने अपनी दस्तक दे दी। हालांकि आसमान साफ होने से तेज धूप निकली है। रतलाम में पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में रतलाम में अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 2 दिन से बारिश वाला मौसम है। कई जिलो में बादल छाए है। बूंदाबांदी भी हुई है। इसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बुधवार से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। फरवरी में सुबह और रात में ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जिससे दिन गर्म रहेंगे। बारिश के असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अभी दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है)